{"_id":"5733460f4f1c1ba130919983","slug":"fire-destroyed-the-greenery-of-the-municipality-s-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली को नष्ट कर रही पालिका के कूड़े की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली को नष्ट कर रही पालिका के कूड़े की आग
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाहर जाने वाली सड़कों के किनारे कूड़ा हो रहा डंप
शहर के बाहर जाने वाली विभिन्न सड़कों के किनारे कूड़ा डाले जाने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही कूड़े की आग से उन क्षेत्रों में लगे पेड़-पौधे जलकर बर्बाद हो रहे हैं। वन विभाग और नगर पालिका परिषद की इस ओर ध्यान न देने से वन संपदा लगातार नष्ट होती जा रही है।
शहर के कूड़े को दातागंज रोड, फर्रुखाबाद रोड, शेखूपुर रोड, आंवला रोड, बिसौली रोड के किनारे डाला जा रहा है। भीषण गर्मी में कूड़े में आग लगने की वजह से वहां पर आसपास खड़े पेड़-पौधे आग की चपेट में आकर बर्बाद हो रहे हैं। साथ ही पॉलीथिन और कूड़ा उड़ने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंवला रोड पर ब्लाक सालारपुर के पास में स्थित जिला उद्योग केंद्र के सामने नगर पालिका परिषद की ओर से डाले कूड़े में आग लग जाने से बीते दो दिनों से एक पेड़ जल रहा है। आग ने धीरे-धीरे पेड़ को जला डाला। वहीं उसके आसपास स्थित पेड़-पौधे भी आग और कूड़े की वजह से बर्बाद हो गए हैं। इधर दातागंज रोड पर स्थित कूड़े के ढेर में आग सुलग रही है, जबकि मौसम में नर्मी है। कूड़े की आग से वन संपदा को रहे नुकसान की ओर वन विभाग ध्यान दे रहा है और न ही नगर पालिका परिषद कूड़े का सही ढंग से निस्तारण कर रही है। इससे राहगीरों और अन्य लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----
नगर पालिका परिषद का कूड़ा ककराला रोड पर स्थित मंडी समिति के पास एक डंपिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। किसी रोड के किनारे पालिका परिषद कूड़ा नहीं डाल रही है। हां, कुछ किसानों ने अपने खेतों के पास भराव डलवाने के लिए कूड़ा डलवाया था।
विज्ञापन
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद