फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire caused by a short circuit, Thousands of bikes including damage

शार्ट सर्किट से लगी आग,  बाइक समेत हजारों की क्षति

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by a short circuit, Thousands of bikes including damage
शार्ट सर्किट से लगी आग,  बाइक समेत हजारों की क्षति - फोटो : अमर उजाला
 इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी में शार्ट सर्किट से लगी आग में बाइक समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन

गांव के रामऔतार गुप्ता के घर में रविवार रात वॉशिंग मशीन में शार्ट सर्किट हो गया। इससे वॉशिंग मशीन में आग लग गई। आग ने पास में खड़ी बाइक को भी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक बाइक और घरेलू सामान समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। रामऔतार के परिवार और पड़ोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

--------
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
बिनावर (ब्यूरो)। कस्बे में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को खबर दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मूल रूप से बिनावर के गांव रतनपुर निवासी नवाब की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी नन्ही देवी परिवार के साथ करीब दो साल से बिनावर में रह रही है। सोमवार दोपहर नवाब की 15 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
मूसाझाग। सिविल लाइंस थाने के गांव सिकरापुर निवासी राजवीर की पत्नी धनदेवी (38) सात जनवरी को घर में खाना बनाते वक्त झुलस गई थी। धनवती को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान धनवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed