फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire broke out on the second floor of Badaun ARTO office

Badaun News: एआरटीओ कार्यालय में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड रूम में हुआ नुकसान; फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर

Thu, 19 Oct 2023 09:20 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 09:20 AM IST
सार

एआरटीओ कार्यालय की दूसरी मंजिल पर भीषड़ आग लग गई। रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ का रूम जल गया। हादास आज सुबह सात बजे हुआ। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out on the second floor of Badaun ARTO office
आग पर काबू पाती दमकल विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के एआरटीओ कार्यालय की दूसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कुछ राहगीर सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने कार्यालय की दूसरी मंजिल पर धुआं निकलता देखा था। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस और एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों को सूचना दी, जिससे पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी एआरटीओ कार्यालय का ताला खुलवाकर जैसे तैसे ऊपर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने शुरू की। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि कड़ी मशक्कत के बाद दूसरी मंजिल पर आग को बुझाया गया। हादसे में दूसरी मंजिल पर स्थित रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ प्रवर्तन का कक्ष पूरी तरह से जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। सारे रिकॉर्ड जल गए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी। इसके बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed