{"_id":"684a6353bcd793369207314d","slug":"fire-broke-out-in-illegal-storage-of-firecrackers-in-a-house-in-budaun-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मकान में पटाखों के अवैध भंडार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, धमाकों से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मकान में पटाखों के अवैध भंडार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, धमाकों से फैली दहशत
Thu, 12 Jun 2025 11:02 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:02 AM IST
सार
कुंवरगांव के होली चौक स्थित एक मकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई। मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडार किया गया था। आग लगते ही धमाके होने लगे, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव के एक मकान में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में बुधवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। तेज धमाके हुए तो वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आसपास के घरों को खाली करा दिया गया। रात 11:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
कुंवरगांव के होली चौक निवासी रईस पुत्र अब्दुल लतीफ के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। उनके मकान के नीचे जूते चप्पल की दो दुकानें हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपने घर में ही पटाखे बना रहे थे। यहीं पर ही उन्होंने पटाखे का अवैध तरीके से भंडारण किया हुआ है।
विज्ञापन
ऊपरी मंजिल पर था परिवार
बुधवार रात करीब 10 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद धमाके होने लगे। उस समय रईस का परिवार ऊपरी मंजिल पर था। आग लगी तो वह दूसरे के मकान में कूदकर भागे। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए देर तक मशक्कत करनी पड़ी। मकान के अंदर की आग बुझाने के लिए दीवार तोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में सिपाही की मौत: कमरे में खून से लथपथ मिला शव, सिर की हड्डी टूटी, पत्नी-बेटी लापता... फोन भी बंद
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से एक बाइक व गृहस्थी जलकर राख हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी है। वहां पर पटाखे के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। कोई जनहित नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
आसपास के पांच मकान किये खाली
रईस के मकान में आग लगी तो वहां हड़कंप मच गया। पड़ोस के संजीव पोरवाल, विनोद, गोपी व सहित पांच लोगों ने मकान खाली कर दिया।
रईस के मकान में आग लगी तो वहां हड़कंप मच गया। पड़ोस के संजीव पोरवाल, विनोद, गोपी व सहित पांच लोगों ने मकान खाली कर दिया।
घर से एक किमी दूर है गोदाम
पटाखे बनाने का काम रईस का पुस्तैनी है। सबसे पहले यह लाइसेंस उसके पिता अब्दुल के नाम पर था। इसके बाद अब यह काम रईस कर रहे हैं। उसने लाइसेंस में अपना गोदाम घर से एक किमी दूर छबरा पुलिया के पास बनाया है।
पटाखे बनाने का काम रईस का पुस्तैनी है। सबसे पहले यह लाइसेंस उसके पिता अब्दुल के नाम पर था। इसके बाद अब यह काम रईस कर रहे हैं। उसने लाइसेंस में अपना गोदाम घर से एक किमी दूर छबरा पुलिया के पास बनाया है।
बंद कराई गई बिजली आपूर्ति
लोगों ने कुंवरगांव उपकेंद्र में फोन करके बिजली आपूर्ति कटवाई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने रईस के घर की बिजली का तार अलग कर दिया। उसके बाद आसपास आपूर्ति दी गई।
लोगों ने कुंवरगांव उपकेंद्र में फोन करके बिजली आपूर्ति कटवाई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने रईस के घर की बिजली का तार अलग कर दिया। उसके बाद आसपास आपूर्ति दी गई।