{"_id":"65d51b2baf20901c320b6de9","slug":"fire-broke-out-in-cosmetic-shop-loss-of-two-lakhs-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113831-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान
Wed, 21 Feb 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
दहगवां के सिरसा खुर्द में दुकान में लगी आग से जला सामान। संवाद
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द में सोमवार रात अचानक एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई, जिससे करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने दुकानदार को सूचना दी और आग बुझाने में भी मदद की। तब कहीं आग पर काबू पाया गया।
गांव सिरसा खुर्द निवासी सत्यप्रकाश की सड़क किनारे कॉस्मेटिक और परचून की दुकान है। वह सोमवार रात रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब 12 बजे अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। उसी दौरान जरीफनगर थाना पुलिस उधर से गश्त करती हुई निकल रही थी।
गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। और तो और दुकान के आसपास रहने वाले लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। जब पुलिस ने उनकी दुकान से धुआं निकलते हुए देखा तो पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों को जगाया और दुकानदार के बारे में पता किया। उसे तुरंत सूचना भेजी गई, जिससे सत्यप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। तब तक पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने बताया कि इस हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, फिलहाल इसके बारे में पता नहीं चल सका।