{"_id":"672552eb58346be0c402b364","slug":"fire-breaks-out-in-electronics-warehouse-loss-worth-lakhs-badaun-news-c-123-1-bdn1007-128696-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बिसौली में इलेक्ट्रानिक के गोदाम में लगी आग से जला सामान। संवाद
बिसौली। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने गोदाम स्वामी को मौके पर बुला लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बिजली के उपकरण और एक बाइक जल गई।
बिसौली निवासी रचित गर्ग उर्फ चानू का बुद्ध बाजार रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम है। इसमें बिजली के कीमती उपकरणों का भंडारण था। बृहस्पतिवार की रात किसी वक्त गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के काफी देर तक किसी को पता नहीं चला, लेकिन शुक्रवार को साढ़े चार बजे पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब गोदाम से आग की लपटें उठती हुईं देखीं तो इसकी जानकारी गोदाम स्वामी को दी। सूचना मिलने पर रचित गर्ग परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाली में खड़ी दमकल की गाड़ी को बुला लिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से पंखे, प्रेस, केबिल बाइक समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। तहरीर के अनुसार गोदाम स्वामी ने आग से एक करोड़ रुपये का नुकसान बताया है।
कैसे लगी आग, नहीं था बिजली कनेक्शन
गोदाम में आग कैसे लगी इसको लेकर सभी परेशान है। शार्ट सर्किट से आग लगी नहीं है, क्योंकि गोदाम में बिजली की व्यवस्था नहीं है। न ही दिवाली के दिन पूजा हुई। साथ ही कहीं से गोदाम खुला हुआ भी नहीं है जिससे बाहर से आग लगाई जा सके। इसी को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
घर में शार्ट सर्किट से लगी आग
कछला। उझानी थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इससे नकदी समेत लगभग हजारों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कछला क्षेत्र के गांव सरौता निवासी पप्पू पुत्र ठाकुरदास के घर शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखे 19700 रुपये, सोने चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े, अनाज, चारपाई समेत पूरा सामान जल गया। घर में आग लगी देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक आग पर काबू पाते तब तक सामान जल चुका था। गृह स्वामी के अनुसार आग से छह लाख रुपये का सामान जल गया है।