फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR Registered Against Nine Nominated Individuals Including a Council Member and a Revenue Official on Court Orders

Budaun News: सभासद, लेखपाल समेत नौ नामजदों पर अदालत के आदेश पर रिपोर्ट

Thu, 16 Apr 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Nine Nominated Individuals Including a Council Member and a Revenue Official on Court Orders
अलापुर। कोर्ट के आदेश पर सभासद और लेखपाल समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें आठ-दस अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया की नगर के वार्ड 15 निवासी यासीन फात्मा उर्फ जुगनी पत्नी नफीस उद्दीन का आरोप है कि उसके पति तीन भाई थे। काफी समय पहले तीनों भाइयों में जमीन का बंटवारा हो गया था। इसके बाद देवर अय्याज ने अपने हिस्से का मकान बेच दिया था। इसी बीच देवरानी नजमा बेगम पत्नी अय्याज ने अपने पुत्र शोएव लेखपाल रजनीश कुमार यादव के साथ मिलकर कूटरचित फर्जी कागजात तैयार कराकर कुमेल पुत्र गयासुद्दीन निवासी अलापुर के नाम उसके घर का बैनामा कर दिया। जब उसके इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने फर्जी बैनामे के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया, जो विचाराधीन है।
विज्ञापन

बीती 13 जनवरी को उसके भाई का इंतकाल हो गया था तो वह परिवार के साथ भाई के घर गई थी। पीड़िता का आरोप है आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया और घर में रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी व सामान भी गायब कर दिया। जब वह अपनी पुत्रवधू के साथ लौटकर आई तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। महिला ने गंभीर आरोप लगाया है कि उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान कई लोग मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने पूरा घटनाक्रम देखा। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल पर भी जांच के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। पीड़िता का कहना है कि लेखपाल की मिलीभगत से फर्जी बैनामा कराया गया और पहले रिश्वत की मांग भी की गई थी। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह थाने गई लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं गई। जिसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट पीड़िता की गुहार पर आरोपी गयासुद्दीन, सभासद मोहम्मद फरीद, शिवली, कुमेल, फरहाद, ताजदार, शालू, सद्दाम हुसैन लेखपाल, रजनीश कुमार यादव समेत आठ-दस अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed