Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR registered against 11 people for pelting stones at police team in Budaun

Budaun News: पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, डांस को लेकर हुआ था बवाल

Mon, 09 Mar 2026 07:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 07:07 PM IST
सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पुलिस को भी निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
FIR registered against 11 people for pelting stones at police team in Budaun
बवाल की सूचना पर पहुंचे थे पुलिसकर्मी, - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में होली पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में डांस को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष के लोगों में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिसकर्मी भी नहीं बच पाए थे। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया था। इस मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कोतवाली में तैनात दरोगा अनुज कुमार की ओर से दर्ज कराई एफआईआर में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। पुलिस के मुताबिक होली पर दो पक्षों के बीच विवाद में दोनों ओर से पथराव कर दिया गया। पुलिसकर्मी हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जाने की वजह से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। लोक व्यवस्था भी भंग कर दी गई। आसपास इलाके के लोग दरवाजे बंदकर खुद घर में दुबक गए थे।
विज्ञापन


बता दें कि घटना की पुलिसकर्मियों ने वीडियोग्राफी भी की थी। ईंट-पत्थरों के नमूने लेकर उन्हें बोरे में सील कर दिया गया था। दरोगा की ओर इस मामले में विनोद कुमार, यादराम, लक्ष्मी, उसके भाई नन्हे, हेम सिंह समेत मौर्य पक्ष के आठ- दस अज्ञात व्यक्ति, दूसरी तरफ के हरीओम, विपिन सिंह, कुलदीप, अनिल, वीरेंद्र, सिंटू समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर एफआईआर हुई है। विवेचना एसएसआई शिव कुमार मलिक को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन धाराओं में हुई है कार्रवाई
संजरपुर में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की (बीएनएस) की जिन धाराओं में एफआईआर हुई है, उनमें 191 (2), 191 (3), 121 (1), 132, 352, 351 (3) और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा- 7 भी शामिल है। इससे पहले पुलिस दोनों पक्ष के छह लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दो दिन हुआ था दोनों पक्ष में झगड़ा
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में डीजे को लेकर झगड़ा होली वाले दिन हुआ था। उस दिन पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को डंडे फटकार कर खदेड़ दिया था। अगले दिन सुबह में दोनों पक्ष के जब फिर से सामने पड़े तो कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ था। किशोर समेत दो लोग लहूलुहान हो गए थे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को पीएसी का भी सहयोग लेना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed