फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against the director of Amar Jyoti Finance Company for fraud in Budaun

UP: करोड़ों रुपये की ठगी में अमर ज्योति कंपनी के निदेशक और भाजपा नेता के खिलाफ FIR, जांच के लिए एसआईटी गठित

Mon, 02 Jun 2025 09:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 09:58 AM IST
सार

बदायूं में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के निदेशक व भाजपा नेता समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी। 

विज्ञापन
FIR lodged against the director of Amar Jyoti Finance Company for fraud in Budaun
बदायूं में कंपनी के दफ्तर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के निदेशक शशिकांत मौर्य, भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, मैनेजर अमित सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। वहीं, मीरा सराय स्थित कंपनी के दफ्तर पर रविवार को भी ताला लटका रहा। कई निवेशक मायूस होकर लौट गए। उनका कहना है कि न तो एजेंट फोन उठा रहे हैं, न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति सामने आ रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कामग्रान निवासी निवेशक अशद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें बताया गया है कि उसने बदायूं के मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी में 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक वर्ष के लिए रुपये जमा किए थे। जिसकी अवधि 28 मई को पूरी हो गई थी। कंपनी से करीब 73 हजार रुपये लेने हैं। वहीं दूसरे खाते में 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जमा किया था। 28 मई को वह अपना पेमेंट लेने के लिए करीब दो बजे गया था। 
विज्ञापन


कंपनी के मैनेजर अमित सिंह से रुपये मांगे तो उसने नहीं दिए। इसके बाद निदेशक शशिकांत से रुपये के पेमेंट को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमारी कंपनी में तुम्हारा कोई पैसा जमा नहीं है। कंपनी में शशिकांत के भाई सूर्यकांत मौर्य भी हिस्सेदार हैं। जो भाजपा नेता हैं। कंपनी में एजेंट काम करते हैं। अशद ने बताया कि उसका पैसा जमा करने वाला एजेंट शहबाजपुर सदर कोतवाली का रहने वाला सुनील बाबू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: भाजपा नेता की कंपनी अमर ज्योति 100 करोड़ ठगकर भागी, निवेशकों ने किया हंगामा, फूट-फूटकर रोईं महिलाएं

धोखाधड़ी कर जमा कराई रकम 
आरोप है कि शशिकांत व सूर्यकांत मौर्य ने फर्जी तरीके से कंपनी खोलकर रुपये जमा कराए हैं। निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करके फर्जी आईडी बनाकर रुपये जमा कराए गए हैं। अशद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने निदेशक शशिकांत व सूर्यकांत मौर्य, मेनेजर अमित सिंह, सुनील बाबू व अन्य एजेंट व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि थाना कोतवाली में बीएनएस की धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। निवेशकों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

इन धाराओं में मामला दर्ज 
बीएनएस की धारा 318 (4), 316 (2), 338, 336 (3),340 (2), 352, 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसआईटी में कौन-कौन
एसआईटी में एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय और सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह को शामिल किया गया है। एसएसपी ने कहा है कि जांच के साथ और मामले दर्ज होंगे।

भटक रहे निवेशक, फाइनेंसरों की पैरवी करते रहे सफेदपोश
अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड की ओर से निवेशकों की रकम हड़पे जाने के मामले में फरवरी से ही बदायूं से बरेली तक हंगामा हो रहा है। अब जाकर बदायूं में रसूखदार फाइनेंसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। चर्चा है कि धोखेबाजी की कमाई से मलाई काटने वाले नेता ही फाइनेंसरों की ढाल बने हुए हैं। 

कंपनी के बदायूं स्थित दफ्तर पर अचानक ताला पड़ने से निवेशक बरेली में निदेशकों के घर तक चक्कर काट रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने मोटे मुनाफे का झांसा देकर आरडी, एफडी आदि योजनाओं के रूप में निवेशकों से बड़ी रकम जुटाई। रकम लौटाने का समय आया तो कंपनी के लोग दफ्तर बंद कर भाग खड़े हुए। 

फरवरी में बदायूं में शेखुपुर रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पर निवेशकों ने हंगामा किया था। तब पीएसी तक लगानी पड़ी थी। निदेशकों ने मई तक भुगतान करने का वादा किया था। अब निदेशक शशिकांत अपने परिजनों के साथ भाग गया है। उसके गुर्गे फिर निवेशकों व एजेंटों को झांसे में लेने की कोशिश में हैं। 
 

खूब करते थे पार्टी... अब करा रहे किरकिरी
शशिकांत ने कंपनी के जरिये लोगों की गाढ़ी कमाई ठगकर नेताओं को भी चढ़ावा पहुंचाया। शशिकांत व उसके भाई अक्सर ऐसे नेताओं का जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ भी मनाते थे, जिसके फोटो अब वायरल हो रहे हैं। जिन नेताओं को मलाई में हिस्सा मिलता था, वही अब आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें एक जनप्रतिनिधि व एक दल के वरिष्ठ नेता का नाम सामने आ रहा है। दोनों नेताओं की हरकतों से निवेशकों में भी गुस्सा है। वहीं, सरकार और पार्टी की भी किरकिरी हो रही है।

सूर्यकांत ने जारी किया वीडियो- मेरी कंपनी में सब ठीक 
भाजपा नेता और कंपनी के निदेशक शशिकांत के भाई सूर्यकांत मौर्य ने रविवार को फेसबुक पर वीडियो जारी कर सफाई दी। एक कंपनी का नाम बताया, जिसका नाम शशिकांत की कंपनी से मिलता जुलता है। सूर्यकांत के मुताबिक, वह अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड के निदेशक हैं। वह अपनी कंपनी को आगे ले जाने वाले हैं। कहा कि उनकी कंपनी के खिलाफ एक नेता ने साजिश की है। उसने निवेशकों से कंपनी पर विश्वास रखने की अपील की है। समयानुसार भुगतान करने का वादा किया है, लेकिन भाई शशिकांत की कंपनी को लेकर कुछ नहीं कहा।

ये है मामला
बदायूं की अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड ने शुक्रवार को अपना दफ्तर बंद किया तो वहां निवेशकों ने हंगामा कर दिया। कई निवेशक व एजेंट बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ले में आए। यहां निदेशक शशिकांत मौर्य के घर के सामने प्रदर्शन किया। रात में पुलिस ने शशिकांत व उसके परिजनों को मुश्किल से घर से निकाला। इसके बाद से निवेशक यहां-वहां भटक रहे हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इस मामले में बदायूं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली पुलिस की ओर से विवेचना में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed