Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fir lodged against 50 accused for blocked highway in budaun

Budaun News: हाईवे पर जाम के मामले में 50 लोगों पर एफआईआर, पार्क में लगवाई आंबेडकर की नई प्रतिमा

Thu, 04 Jan 2024 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

उझानी के आंबेडकर पार्क में बुधवार को किसी ने बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे गुस्साए लोगों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
fir lodged against 50 accused for blocked highway in budaun
लोगों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर लगाया था जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में सहसवान रोड मोड स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा टूटी मिलने के बाद हाईवे पर जाम लगाने और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पार्क में रात में ही नई प्रतिमा भी स्थापित करा दी गई है। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन पार्क में पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन


कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) मनोज कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम के दौरान भीड़ में शामिल लोगों में कई लाठी-डंडों से लैस थे। समझाने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने शोरशराबा और पुलिस कर्मियों से गाली गलौज की। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा था। इसके बाद आरोपियों पर धारा- 147, 341, 352, 332, 353, 504 और 506 के तहत कार्रवाई की गई है। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार धीर करेंगे। 
विज्ञापन


इस बीच बुधवार देर रात आगरा से मंगाई गई बाबा साहेब की नई प्रतिमा को पार्क में स्थापित कर दी गई। प्रतिमा स्थापित किए जाने के समय धीरेंद्र कुमार, सियाराम, वीरबल, रामलाल गौतम समेत राजवीर सिंह आदि समाज के कई लोग मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में अभी जांच चल रही है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। प्रतिमा तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे दिन पार्क में नहीं दिखे उपद्रव करने वाले युवक
बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम और उपद्रव के मामले में 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की भनक उपद्रवियों को लग चुकी है। बृहस्पतिवार को पार्क में इलाके के लोगों की आवाजाही तो रही, लेकिन वह चेहरे नजर नहीं आए, जिन्होंने बुधवार को जाम के दौरान पुलिस कर्मियों से गाली गलौज की थी। अब, उन्हें गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। 

पुलिस के पास ऐसे युवकों समेत आंबेडकर के अनुयाइयों के कई लोगों की वीडियो उपलब्ध हैं। वीडियो में चेहरे देखकर उन्हें चिह्नित किए जाने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। गिरफ्तारियां भी किसी भी दिन शुरू हो सकती है। वीडियो में कुछ ऐसे भी उपद्रवी है, जो भीड़ को उकसाते बताए जा रहे हैं। जाम के दौरान अधिकतर वीडियो पुलिस कर्मियों ने ही बनाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed