फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR filed against agency owner and three others for selling old tractor by claiming it to be new

Budaun News: नया बताकर पुराना ट्रैक्टर बेचने पर एजेंसी मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 19 Feb 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against agency owner and three others for selling old tractor by claiming it to be new
बदायूं। पुराना ट्रैक्टर नया बताकर बेचने के मामले में एजेंसी मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा पुख्ता निवासी रामदत्त पुत्र मिहीलाल ने अदालत में दायर की याचिका में कहा है कि उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदने के लिए दातागंज रोड पर जवाहरपुरी मोहल्ला के पास स्थित शशी चेतन फार्मस प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया। 12 मई 2023 को एजेंसी संचालक अंकित गुप्ता ने उन्हें ऑन रोड ट्रैक्टर की कोटेशन की कीमत 7,75,000 हजार रुपये बनाकर दी।
विज्ञापन

उन्होंने कोटेशन को बैंक में जमा करके ट्रैक्टर खरीदने के लिए ऋण कराया। दो जून 2023 को वह ट्रैक्टर खरीदकर घर ले आए। एजेंसी संचालक ने बताया कि ट्रैक्टर बदायूं आरटीओ कार्यालय से पंजीकृत कराया गया है। 15 दिन के अंदर आरसी आ जाएगी। 15 दिन बीतने के बाद जब वह आरसी लेने एजेंसी पर गए तो अनिल ने बताया कि कर्मचारी ने इंजन नंबर व चेसिस नंबर गलत अंकित कर दिया था। इसलिए 15 दिन और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने आरटीओ कार्यालय से जानकारी ली तो पता चला कि नया करके बेचा गया ट्रैक्टर संभल के मऊ कठेर निवासी मुनेंद्र के नाम पर संभल आरटीओ कार्यालय में पहले से ही पंजीकृत है। तब उन्हें अहसास हुआ कि एजेंसी मालिक उमेश गुप्ता व संचालक अनिल ने धोखाधड़ी करके उन्हें फर्जी दस्तावेज तैयार कर पुराना ट्रैक्टर बेच दिया है।
उन्होंने फर्म के कार्यालय संभल जाकर शिकायत की। जहां बताया गया कि उन्हें नया ट्रैक्टर मिल जाएगा, लेकिन उन्हें ट्रैक्टर नहीं मिला। 31 जुलाई 2024 को वह बेटे मानपाल सिंह व भतीजे सतेंद्र पाल सिंह के साथ ट्रैक्टर एजेंसी पर गए। जहां मौजूद अनिल, अंकित व उमेश गुप्ता ने धमकी दी कि न ट्रैक्टर बदला जाएगा और न ही रुपये वापस होेंगे। मेरे रिश्तेदार सरकार में मंत्री है। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में थाना व एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एजेंसी मालिक उमेश गुप्ता, संचालक अंकित व अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed