{"_id":"8cf88a70a6553739370c8967bc9e39ce","slug":"fir-against-ten-connections-holders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस कनेक्शन धारकों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस कनेक्शन धारकों के खिलाफ एफआईआर
बदायूं
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन मुनीश चोपड़ा के आदेश पर बिजली के बकाये को लेकर बिल्सी और दातागंज क्षेत्र में अभियान चलाया गया। दोनों जगहों के एसडीओ और अवर अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई की। बिल्सी में बकाया न चुकाने पर जहां 10 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, वहीं दातागंज क्षेत्र में 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
बिल्सी उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह और अवर अभियंता सीके पटेल दीननगर शेखपुर में 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिल्सी थाने में एफआईआर कराई है। इन उपभोक्ताओं पर 5.38 लाख का बकाया है। जब इनका कनेक्शन काट दिया गया, तो इन लोगों ने दोबारा से कनेक्शन जुड़वा लिया था। इसी प्रकार दातागंज उपकेंद्र के एसडीओ कृष्ण कुमार और अवर अभियंता नैन पाल ने बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इन पर 8.90 लाख रुपये का बकाया है। इस क्षेत्र से अभियान के दौरान 1.80 लाख रुपये की वसूली भी की गई है।
एक्सईएन ने कहा है कि बड़े बकाएदार शीघ्र बकाया राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।