फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fighting and stone pelting by entering the house, four injured including teenagers

Budaun News: घर में घुसकर मारपीट और पथराव, किशोरियों समेत चार घायल

Thu, 27 Apr 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting by entering the house, four injured including teenagers
अल्लापुर चमारी गांव में मंगलवार देर रात की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया, तीन नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के अल्लापुर चमारी गांव में एक पक्ष के लोगों ने कहासुनी के बाद पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया। गृहस्वामी और उसके परिजनों की जमकर पिटाई की और घर पर पथराव भी किया। हमले में किशोरियों समेत चार लोग घायल हो गए।
घटना मंगलवार देर रात की है। अल्लापुर चमारी निवासी चरन सिंह रात करीब 10 बजे घर लौटा। उसी समय पड़ोसी उपेंद्र उर्फ भूरे दरवाजे पर खड़ा मिला। वह चरन सिंह का नाम लेकर गालीगलौज करने लगा। उपेंद्र शराब के नशे में था। उसने अपने परिजनों को भी बुला लिया। आरोप है कि उपेंद्र समेत उसके परिजनों ने चरन सिंह के घर पहले पथराव फिर उनसे मारपीट की, जिससे चरन सिंह, उसकी बेटी प्रीती, भतीजी पुष्पा समेत एक अन्य परिजन लहूलुहान हो गए। घायलों को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चरन सिंह की ओर से उपेंद्र, सतीश और ओवेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

-------------
कार हटाने की कहने पर दरांती से हमला
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता के मजरा गंगागढ़ निवासी ब्रजेश पुत्र धनपाल के घर के सामने पड़ोसी ने कार खड़ी कर दी। कार खड़ी हो जाने से धनपाल के घर का रास्ता बंद हो गया। कार हटाने की कहने से गुस्साए प्रकाश और हरीशंकर ने ब्रजेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि प्रकाश ने उसकी कोख में दरांती (हसिया) घोंप दी। लहूलुहान ब्रजेश का पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस ने प्रकाश, हरीशंकर और देवीवती पत्नी प्रकाश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed