फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fight between women, firing

महिलाओं के झगड़े में जमकर पथराव व फायरिंग, एक गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
fight between women, firing
दातागंज। महिलाओं के बीच हुए झगड़े में पुरुषों के कूदने से बवाल बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लोग आमने-सामने आए तो जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने देशी रायफल समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली के गांव नौली में तीन चार दिन से मामूली बातों पर नरेंद्र सिंह और करन के परिवार की महिलाओं के बीच झगड़ा हो रहा था। सोमवार को सुबह और दोपहर में दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। इस वक्त दोनों परिवारों के पुरुष भी घरों में थे। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव हो गया। इस दौरान नरेंद्र सिंह अपने घर से देशी रायफल निकाल लाया। उसने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि कोई फायरिंग की चपेट में नहीं आया। हालांकि इससे गांव में दहशत फैल गई। किसी ने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने नरेंद्र सिंह को देशी रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र का आरोप है कि फायरिंग पहले करन पक्ष की ओर से की गई। पुलिस के आने पर करन मौके से भाग गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि नरेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति को देशी रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। फायरिंग और पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed