फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fight between devotees of two villages over playing DJ, three injured

Budaun News: डीजे बजाने की बहस में दो गांव के श्रद्धालुओं में मारपीट, तीन घायल

Wed, 12 Feb 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fight between devotees of two villages over playing DJ, three injured
दातागंज क्षेत्र में पारपीट के बाद मौके पर जुटे लोग। संवाद
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के रामगंगा घाट से गंगा स्नान कर घर लौट रहे दो गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में डीजे बजाने को लेकर बहस हो गई। कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे बेलाडांडी रोड पर करीब एक घंटे जाम लग गया। मारपीट में तीन श्रद्धालु घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव के लोग माघ पूर्णिमा के अवसर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान के लिए रामगंगा घाट पर गए थे। वहीं, मूसाझाग क्षेत्र के गांव जगुआसेई के लोग भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान करने एए थे। दोनों ही गांव की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर डीजे सिस्टम लगा था।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे दोनों गांव के लोग डीजे बजाते हुए घर लौट रहे थे। इसी बीच बेलाडांडी गांव के पास दोनों गांव के लोगों में डीजे बजाने को लेकर बहस हो गई। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर डीजे बजाने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में झड़प हो गई। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे रोड पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में जगुआसेई गांव के टिंकू व सुरेंद्र और पलिया गांव के गौरव शर्मा घायल हो गए। वहीं, पलिया गांव की महिलाएं गौरव शर्मा को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां गौरव ने किसी तरह महिलाओं के चंगुल से छूटकर खुद को बचाया। दोनों गांव के बीच करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों के हस्ताक्षेप के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। यहां एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed