{"_id":"6ad3dda12b195b3e98065224","slug":"fever-spreads-in-simra-bhojpur-ramdari-and-ulaiya-six-dengue-cases-detected-badaun-news-c-123-1-sbly1001-175698-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिमरा भोजपुर, रामदाड़ी, उलैया में फैला बुखार, डेंगू के छह मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिमरा भोजपुर, रामदाड़ी, उलैया में फैला बुखार, डेंगू के छह मरीज मिले
विज्ञापन
बदायूं/ वजीरगंज। गांव सिमरा भोजपुर, रामदाड़ी, उलैया डेंगू के छह मरीज मिले हैं। टीम ने सभी डेंगू पीड़ितों को दवा दी गई। साथ ही अन्य लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव की जानकारी दी।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर के अंतर्गत रामदाड़ी गांव में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 80 मरीजों की जांच हुई। इसमें 50 बुखार पीड़ित मिले। इनमें एक डेंगू पॉजिटिव मिला। इसके अलावा उलैया में दो डेंगू पॉजिटिव मिले। वहीं, सिमरा भोजपुर में तीन डेंगू पॉजिटिव मिले। सभी जगहों पर 1040 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 567 को बुखार पाया गया। इनमें 554 मलेरिया की जांच की गई, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं आया।
433 लोगों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें छह पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से 890 ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच की। इस दौरान डॉ. राजीव वार्ष्णेय, डॉ. ब्रजेश, लैब टेक्नीशियन नितिन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि जहां पर भी जानकारी मिली है, वहां पर जांच कराई जा रही है। जो भी पॉजिटिव आ रहे है या बुखार से पीड़ित है। उन सब को दवाएं दी जा रही है।