{"_id":"2574740771f03a0be21a84b387c99e22","slug":"fever-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में एक की बुखार, एक की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में एक की बुखार, एक की डेंगू से मौत
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी के मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी खलील अहमद (50) को कई दिन से बुखार
आ रहा था। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उनको बरेली ले जा रहे
थे। खलील अहमद की रास्ते में ही मौत हो गई। इधर क्षेत्र के गांव फतेहपुर
निवासी पुरुषोत्तम (18) पुत्र नत्थू सिंह दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा
था। उसको वहीं बुखार आ गया था। बुधवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले
निजी डॉक्टर के पास ले गए। उन्हाेंने डेंगू होने की बात कही। इसके बाद उसे
बरेली ले जा रहे थे। पुरुषोत्तम की रास्ते में ही मौत हो गई।
दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई
बदायूं। दो लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी कौशल (28) और जगत ब्लाक के गांव खिरिया रहलू निवासी दीपचंद्र (35) को दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों के सैंपल जांच को पीजीआई भेजे गए थे। वहां से आई जांच रिपोर्ट में दोनों को डेंगू होने की पुष्टि की गई है।