{"_id":"6918d177c4261b8d4b0fc71d","slug":"fertilizers-of-many-brands-turned-out-to-be-fake-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150984-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कई ब्रांडों की खाद निकली नकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कई ब्रांडों की खाद निकली नकली
Sun, 16 Nov 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले में किसानों को दिए जा रहे खाद की गुणवत्ता को लेकर विभाग की सतर्कता रंग लाई है। कृषि विभाग की ओर से फैजगंज बेहटा के दूनपुर में डीएपी समेत तीन उर्वरकों के लिए गए सैंपलों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। परीक्षण में कई ब्रांडों की खाद मानकों पर खरी नहीं उतरी है। सैंपल फेल होने के बाद विभाग अब संबंधित कंपनियों व वितरकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में धाराएं बढ़ाए जाने की तैयारी है।
कृषि विभाग की ओर से आठ अक्तूबर को फैजगंज बेहटा के दूनपुर गांव में मैसर्स एग्री क्लीनिक एंड एग्री जंक्शन केंद्र पर नकली डीएपी पकड़ी गई थी। इसके बाद कृषि विभाग ने केंद्र को सील कर दिया था और बरामद माल के नमूने को जांच के लिए भेजा था। इस मामले में दुकान मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को विभाग को प्राप्त हुई। इसमें डीएपी, एमओपी समेत एक और नमूना फेल आया है। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि रिपोर्ट आ गई है। जो नमूने फेल हुए हैं। उनकी रिपोर्ट संबंधित थाने पर भेज दी जाएगी। जिससे धाराएं बढ़ जाएंगी।
-- -- -- -- -
दो दुकानों को किया निलंबित, चार को कारण बताओ नोटिस
बदायूं। कृषि विभाग की ओर से जिलेभर में दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। शनिवार को 38 जगहों पर छापा मारा और 32 नमूने लिए हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि कुंवरगांव में सिंह बीज भंडार और गौतम बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके अलावा नीलकंठ खाद भंडारा बिल्सी, जय अंबे फार्टिलाइजर बिल्सी, खुशी कृषि बाजार मुजरिया और अजय खाद भंडार मुजरिया के संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संवाद