फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fertilizer shopkeepers closed their shops and ran away, notice issued

Budaun News: उर्वरक दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, नोटिस

Thu, 17 Jul 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shopkeepers closed their shops and ran away, notice issued
बदायूं। पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन चलाने में व्यापारी ने अनभिज्ञता जताई। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। साथ ही निरीक्षण के दौरान जो उर्वरक दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए, उनको भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में किसानों को उर्वरक की बहुत जरूरत है। ऐसे में किसानों को पर्याप्त मात्रा में शासन की ओर से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक मिल सकें इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत के नेतृत्व में जिले में 22 दुकानों को निरीक्षण करने के साथ ही सात उर्वरक के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान शक्ति खाद बीज भंडार बिल्सी, जैन खाद भंडार बिल्सी, जय नारायण कृषि सेवा केंद्र बिल्सी, राधाकृष्ण खाद भंडार बिल्सी, राजा खाद भंडार बिल्सी, उपाध्याय खाद भंडार बिल्सी, अंकुर कृषि सेवा केंद्र बिल्सी, महालक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र उसहैत, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र उसहैत, शगुन कृषि सेवा केंद्र उसहैत, जय किसान खाद भंडार ककराला के व्यापारी दुकानों को बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विभाग की ओर से इनको नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा उझानी की जय गुरु कृपा बीज भंडार के संचालक को भी पीओएस मशीन चलाने से अनभिज्ञता जताने पर नोटिस जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed