Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ferocious monkey attacks two farmers; visiting fields becomes difficult

Budaun News: खूंखार बंदर ने दो किसानों पर किया हमला, खेतों पर जाना हुआ मुश्किल

Tue, 17 Nov 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ferocious monkey attacks two farmers; visiting fields becomes difficult
बदायूं के ब्लॉक सालारपुर के गांव दहेमी में बंदर ने हरिद्धारी को काटकर घायल कर दिया। संवाद
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव दहेमी में खूंखार बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। करीब 16 दिन से दहशत फैलाए यह बंदर अब तक 13 लोगों को हमला कर घायल कर चुका है। सोमवार को बंदर ने खेत में फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों पर हमला कर दिया। इनमें एक किसान घायल हो गया, जबकि दूसरे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिद्वारी लाल सोमवार को अपने खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान बंदर ने उन्हें घेर लिया और पैर में काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, खूंखार बंदर अब खेतों में काम करने वाले लोगों को भी निशाना बना रहा है। इससे किसान फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए मथुरा से आई टीम ने आठ दिन तक प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद टीम लौट गई। वन विभाग की टीम भी बीते शुक्रवार को गांव पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम बंदर को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़वाने की मांग की है, ताकि लोग बिना डर के खेतों पर जा सकें और रोजमर्रा के काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूंखार बंदर को पकड़वाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। उसके अनुसार ही बंदर को पकड़ा जाएगा। टीम से निगरानी कराई जा रही है।



-जग्गनाथ कश्यप, एसडीओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed