{"_id":"6afb620ad3f4c9f0e90950ba","slug":"ferocious-monkey-attacks-two-farmers-visiting-fields-becomes-difficult-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177802-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खूंखार बंदर ने दो किसानों पर किया हमला, खेतों पर जाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खूंखार बंदर ने दो किसानों पर किया हमला, खेतों पर जाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
बदायूं के ब्लॉक सालारपुर के गांव दहेमी में बंदर ने हरिद्धारी को काटकर घायल कर दिया। संवाद
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव दहेमी में खूंखार बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। करीब 16 दिन से दहशत फैलाए यह बंदर अब तक 13 लोगों को हमला कर घायल कर चुका है। सोमवार को बंदर ने खेत में फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों पर हमला कर दिया। इनमें एक किसान घायल हो गया, जबकि दूसरे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
गांव निवासी हरिद्वारी लाल सोमवार को अपने खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान बंदर ने उन्हें घेर लिया और पैर में काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, खूंखार बंदर अब खेतों में काम करने वाले लोगों को भी निशाना बना रहा है। इससे किसान फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए मथुरा से आई टीम ने आठ दिन तक प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद टीम लौट गई। वन विभाग की टीम भी बीते शुक्रवार को गांव पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम बंदर को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़वाने की मांग की है, ताकि लोग बिना डर के खेतों पर जा सकें और रोजमर्रा के काम कर सकें।
विज्ञापन
खूंखार बंदर को पकड़वाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। उसके अनुसार ही बंदर को पकड़ा जाएगा। टीम से निगरानी कराई जा रही है।
-जग्गनाथ कश्यप, एसडीओ वन विभाग