फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Female YouTuber attacked by a pack of monkeys, received 20 stitches on her hand

Budaun News: बंदरों के झुंड ने महिला यूट्यूबर पर किया हमला, हाथ में आए 20 टांके

Sat, 29 Aug 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Female YouTuber attacked by a pack of monkeys, received 20 stitches on her hand
बिल्सी सीएचसी पर उपचार घायल कराती कृष्णा देवी। संवाद
बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में शुक्रवार को बंदरों के एक झुंड ने गांव निवासी यूट्यूबर कृष्णा देवी पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ में गहरे घाव होने के कारण 20 टांके लगाए गए हैं। उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन

कृष्णा देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उनपर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बंदरों ने उन्हें कई जगह काट लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। इसके बाद परिजन कृष्णा देवी को तत्काल बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हमले में हाथ पर गहरे घाव होने के कारण 20 टांके लगाने पड़े। फिलहाल उनका उपचार जारी है। इधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कृष्णा देवी के उपचार के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन बंदर ग्रामीणों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed