{"_id":"695c019f9172e4f5a5085b1c","slug":"female-police-officers-will-receive-88-scooters-and-22-mobile-phones-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154329-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला पुलिस कर्मियों को मिलेंगी 88 स्कूटी और 22 मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला पुलिस कर्मियों को मिलेंगी 88 स्कूटी और 22 मोबाइल फोन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के थानों में बनाए गए महिला शक्ति केंद्रों को और मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए चार-चार स्कूटी और एक-एक मोबाइल मिलेगा। इन केंद्रों में महिला अपराध से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है इसके अलावा काउंसिलिंग के जरिये पारिवारिक मामलों का निस्तारण भी किया जा रहा है।अब महिला पुलिस कर्मी मौके पर जाकर भी जांच व विवेचना करेंगी।
जिले में बीस थाने हैं। मिशन शक्ति के तहत सभी जिलों में महिला शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें महिला इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल और कांस्टेबल की टीम बनाई है। इन केंद्रों में पॉक्सो, महिला अपराध और पारिवारिक मामलों को सुना जा रहा है
एसपी देहात ह्देश कठेरिया ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में पुलिस मंथन में महिला अपराध पर प्रभारी अंकुश लगाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था कि महिला शक्ति केंद्रों को और मजबूत किया जाए। पुलिस अधिकारी इन केंद्रों का निरीक्षण करें और महिला बीट को चेक करें। इसी दौरान प्रस्ताव रखा गया था कि महिला शक्ति केंद्रों पर तैनात प्रभारी समेत चार स्कूटी और एक मोबाइल दिए जाए।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार कर लिया गया है। एसपी देहात का कहना है कि जिले में 22 महिला शक्ति केंद्र हैं। इनके लिए थाने में अलग केंद्र बनाए गए हैं। इस केंद्र में तैनात महिला पुलिस कर्मी थाने आने वाली पीड़िताओं की बात सुनती हैं। इसके बाद थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आगे की कार्रवाई कराने काम करतीं हैं। पारिवारिक मामलों काे काउंसिलिंग के जरिये निस्तारण भी किया जा रहा है। स्कूटी मिलने पर महिला अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।