फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Female conductors are doing a good job; 18 more have been recruited.

Budaun News: महिला परिचालक कर रहीं अच्छा काम, 18 और भर्ती की गईं

Tue, 13 Jan 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Female conductors are doing a good job; 18 more have been recruited.
रोडवेज की  इन बसों में अब दिखाई देंगी महिला परिचालक। संवाद - फोटो : reasi news
बदायूं। परिवहन निगम में 18 नई महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। इससे पहले 24 महिलाओं को परिचालक बनाया गया था, जो बेहतर ढंग से काम कर रहीं हैं। जल्द ही हर रूट पर महिला परिचालक दिखाई देंगी। ये नई महिला परिचालक भी स्थानीय मार्गों पर ही ड्यूटी देंगी। रात के समय इनसे ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन



रोडवेज बसों में महिला परिचालकों की भर्ती वर्ष 2024 में की गई थी। तब जिले को 24 महिला परिचालक मिली थीं। साल भर का उनका कामकाज बेहतर रहने के बाद निगम ने जिले को 18 और महिला परिचालकों की सौगात दी है। जल्द ही जिले के कर्मचारियों में यह महिला परिचालक शामिल हो जाएंगी। इससे परिवहन निगम में और भी बेहतर काम हो सकेगा।
विज्ञापन


एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि अब तक जो महिला परिचालक काम कर रहीं हैं, उनका लोकल मार्गों पर लोड फैक्टर पुरुषों के मुकाबले बेहतर है। इसकी रिपोर्ट हर माह निगम के माध्यम से शासन को भेजी जाती है। इसी को लेकर शासन ने महिला परिचालकों को संविदा पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें जिले काे 18 और महिला परिचालक मिल गईं हैं। इन सभी की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही यह परिचालक रोडवेज की बसों पर ड्यूटी करती नजर आएंगी। इससे और भी बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed