{"_id":"66afd31e40e679740904aaf4","slug":"female-cashier-accuses-deputy-manager-of-molestation-report-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123551-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला कैशियर ने डिप्टी मैनेजर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला कैशियर ने डिप्टी मैनेजर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र की एक बैंक में महिला कैशियर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला कैशियर ने अपने डिप्टी मैनेजर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। उनका दावा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। इस पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
महिला कैशियर के मुताबिक, दो अगस्त की शाम करीब चार बजे वह अपनी कुर्सी पर बैठी काम कर रही थी। उस दिन बैंक के दो कर्मचारी अवकाश पर थे। एक कर्मचारी बैंक में बैठा था, लेकिन वह अपने कार्य में लगा था। आरोप है कि उसी दौरान डिप्टी मैनेजर संजय गुप्ता अपनी कुर्सी से उठकर आए और उसके बालों का जूड़ा पकड़कर हिलाने लगे।
ऐसा उन्होंने दो-तीन बार किया और कुछ शब्द भी बोले। डिप्टी मैनेजर की इस हरकत से वह सन्न रह गई। वह किसी से कुछ बोल भी नहीं सकी, लेकिन उनका इरादा गलत था। उसके पीछे एक सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई। वह मानसिक रूप से परेशान थी, जिससे उसने बैंक के कर्मचारी को भी कुछ नहीं बताया। फिर उसने अपने घर आकर परिवार वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर आई थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई विवेचना के अनुसार होगी।