{"_id":"66ea3298abc8ec7630013dba","slug":"fault-in-high-tension-line-people-suffering-due-to-power-cut-for-three-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125996-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईटेंशन लाइन में आया फाल्ट, तीन घंटे बिजली कटौती से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईटेंशन लाइन में आया फाल्ट, तीन घंटे बिजली कटौती से बेहाल हुए लोग
Wed, 18 Sep 2024 07:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर की विद्युत व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। सोमवार की शाम हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से कार्यशाला बिजली घर से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया। शाम सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइनमैनों ने तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की तब जाकर लोगों को राहत मिली।
शहर में बीते एक सप्ताह से विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है। शहर के कार्यशाला बिजली घर का 33 केवीए का तार सोमवार की शाम सात बजे टूट गया। जानकारी होने के बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की मेहनत के बाद तार को सही किया गया तब उपभोक्ताओं को बिजली मिली।
बता दें कि कार्यशाला बिजली घर से शहर के 10 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए है। रेलवे स्टेशन से लेकर कालोनी तक आपूर्ति इसी बिजली घर से दी जाती है। लाइन में फाॅल्ट होने के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर भी अंधेरा पसरा रहा। जेई ने बताया कि लाइन में फाॅल्ट आ गया था। इसी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।