{"_id":"639eb90a927c3c078844dc80","slug":"father-was-going-to-the-market-with-his-daughter-on-a-bike-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: बेटी को लेकर बाइक से बाजार जा रहा था पिता, टैंकर की चपेट में आने से मौत, बेटी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: बेटी को लेकर बाइक से बाजार जा रहा था पिता, टैंकर की चपेट में आने से मौत, बेटी सुरक्षित
Sun, 18 Dec 2022 12:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:24 PM IST
सार
बाइक चपेट में आते ही पप्पू टैंकर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि शिखा अलग जा गिरी। जिससे वो बाल बाल बच गयी।
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आने से शख्स की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बसावनपुर निवासी पप्पू (30) बाइक पर अपनी बेटी शिखा (6) को बिठाकर गांव से मुजरिया चौराहे की ओर जा रहा था। तभी उझानी की ओर से पीछे आ रहे गैस के टैंकर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बाइक चपेट में आते ही पप्पू टैंकर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि शिखा अलग जा गिरी। जिससे वो बाल बाल बच गयी। उसके मामूली चोट आई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने जाम लगा दिया है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन