{"_id":"65109028016352e1c80abee6","slug":"father-shot-in-land-dispute-badaun-news-c-4-1-bly1028-254418-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के विवाद में पिता को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के विवाद में पिता को गोली मारी
Mon, 25 Sep 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। कासगंज जिले के गांव तिलक नगला में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पिता को गोली मार दी। घायल वृद्ध को बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव तिलक नगला निवासी सौदान सिंह (70) का कहना है कि उन्होंने अपने बेटों को बराबर जमीन दे दी, लेकिन कुछ जमीन अपने नाम भी रहने दी। छोटा बेटा लगातार उस जमीन को अपने नाम कराने की कह रहा था। इसी बात को लेकर रविवार को बेटे ने उनको गोली मार दी। गोली उनको जांघ में लगी है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। परिवार वालों ने सौदान सिंह को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद