फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   father killed his daughter and her lover with a shovel In Badaun

ऑनर किलिंग: सनसनीखेज वारदात से दहला UP, बाप ने बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला; थाने में किया सरेंडर

Tue, 02 Jan 2024 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jan 2024 10:23 AM IST
सार

बदायूं में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिल्सी थाना इलाके के गांव परौली में सुबह साढ़े चार बजे प्रेमी के घर तैयार होकर गई बेटी को उसके पिता ने फावड़े से काट डाला। बचाव में आए प्रेमी को भी पिता ने मार डाला। बाप ने प्रेमी के घर के दरवाजे पर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
father killed his daughter and her lover with a shovel In Badaun
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे ऑनर किलिंग की वारदात हो गई। पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी नीतू और उसके 20 वर्षीय प्रेमी सचिन की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और खुद फावड़ा लेकर थाने में सरेंडर हो गया। 
विज्ञापन


ग्राम परौली निवासी सचिन पुत्र सूरजपाल हिमाचल प्रदेश में काम करता था। उसका काफी समय से गांव की ही नीतू पुत्री महेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन शनिवार को ही हिमाचल प्रदेश से घर आया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे नीतू अपने घर से तैयार होकर सचिन के घर की ओर गई थी। तभी उसके पिता महेश और परिवार के अन्य लोगों ने देख लिया। पिता फावड़ा लेकर उसके पीछे-पीछे पहुंच गया और उसने सचिन के घर के दरवाजे के सामने ही नीतू पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सचिन ने उसे बचाने की कोशिश की थी। महेश ने उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया और दोनों की वहीं फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता फावड़ा लेकर बिल्सी थाने में सरेंडर हो गया। इस घटना में और भी लोग शामिल बताए जा रहे हैं लेकिन अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। 

इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। दोनों परिवार अलग-अलग जाति के हैं। सचिन धुना और नीतू कोरी जाति से है। इसकी सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने थाने में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में एफआईआर करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।- डॉ. ओपी सिंह एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed