फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father injured in road accident dies, son undergoing treatment

Budaun News: मार्ग दुर्घटना में घायल पिता की मौत, बेटे का चल रहा इलाज

Sun, 30 Nov 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Father injured in road accident dies, son undergoing treatment
महेंद्र पाल का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर रायपुर बुजुर्ग मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास बीती 15 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल पिता ने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। उनके बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव उलैया निवासी महेंद्र पाल (60) पुत्र भदई सिंह अपने पुत्र मुन्ना सिंह के साथ 15 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रायपुर बुजुर्ग के ईंट-भट्ठे के पास पहुंची, तभी किसी वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बिल्सी सीएचसी भेजा। हालत नाज़ुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र ने 30 नवंबर की सुबह रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र मुन्ना का बरेली के एक अस्पताल में उपचार अब भी जारी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र ध्यान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed