फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father-in-law clashed in domestic quarrel, air firing caused chaos in the neighborhood

घरेलू कलह में भिड़े ससुर-दामाद, हवाई फायरिंग से मोहल्ले में अफरातफरी

Sat, 06 Jun 2020 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law clashed in domestic quarrel, air firing caused chaos in the neighborhood
उझानी (बदायूं)। पति की यातनाओं से तंग बेटी के बुलावे पर पहुंचे शाहजहांपुर निवासी पिता और दामाद के बीच कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। एक दूसरे पर आरोप है कि दामाद ने छत पर चढ़कर तो ससुर ने गलियारे में से हवाई फायरिंग की। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। कृष्णा कॉलोनी निवासी देवेश यादव और उसकी पत्नी के बीच घरेलू कारणों से कई दिनों से विवाद चल रहा है। देवेश के ससुर शाहजहांपुर जिले में परौर थाना क्षेत्र के गांव दसिया निवासी महराम यादव चार दिन पहले यहां आए और दोनों को समझाकर लौट गए। बताते हैं कि शुक्रवार रात को दंपती में फिर झगड़ा हो गया। आरोप है कि देवेश दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता है। जानकारी पर महराम शनिवार सुबह में आए लेकिन देवेश ने घर का दरवाजा नहीं खोला। आरोप है कि देवेश छत पर चढ़कर गालियां देने लगा। कहासुनी और गाली गलौज के दौरान ही ससुर-दामाद ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। देवेश के पास तमंचा तो महराम के पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। दोनों ओर से सात फायर किए गए। फायरिंग के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी के बीच ही किसी ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों को असलहा के साथ दबोच लिया। महराम ने बताया कि दामाद उसकी बेटी के लिए बात-बात पर प्रताड़ित करता रहता है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मौके पर सात खोखा और 11 कारतूस मिले हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed