{"_id":"6668e5aa2b03e2f30102f398","slug":"father-dies-of-shock-after-son-badaun-news-c-123-1-sbly1004-120342-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटे के बाद पिता ने सदमे में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटे के बाद पिता ने सदमे में दम तोड़ा
Wed, 12 Jun 2024 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम परौली में मंगलवार सुबह बुखार से 22 वर्षीय मेहंदी हसन की मौत हो गई। पिता अलाउद्दीन को इसका गहरा सदमा लगा। देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
ग्राम पैराली निवासी मेहंदी हसन हरियाणा में फल बेचने का काम करता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक दो दिन पहले उसे तेज बुखार आया था। इससे मेहंदी हसन हरियाणा से अपने घर चला आया और नजदीकी अस्पताल में बुखार का उपचार कराने लगा। इस दौरान मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार रात करीब आठ बजे तक उसका शव घर में रखा रहा। परिवार वाले उसके शव को दफन करने की तैयारी कर रहे थे। वहीं नजदीक में मेहंदी हसन के पिता अलाउद्दीन (60) बैठे रो रहे थे। उन्हें बेटे की मौत का इतना बड़ा सदमा पहुंचा कि रात करीब आठ बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। यह देखकर परिवार वाले और टूट गए। देर रात तक उनके शव घर पर रखे रहे। सुबह दोनों पिता-पुत्र के शव को दफन किया जाएगा। अलाउद्दीन के छह बेटे और पांच बेटियां हैं।