फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father dies in collision between motorcycles; two injured, including his son.

Budaun News: बाइकों की भिड़ंत में पिता की मौत, बेटे समेत दो घायल

Tue, 30 Jun 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Father dies in collision between motorcycles; two injured, including his son.
बिल्सी। रिसौली-रोहान मार्ग पर रविवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार युवक को भी मामूली चोटें आई हैं। सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कछला घाट पर किया गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव अकोली निवासी 42 वर्षीय कृष्णपाल कश्यप पुत्र रामसिंह अपने पुत्र परमजीत और उसके मित्र सत्यवीर पुत्र सुखे कश्यप को बाइक से उझानी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रिसौली-रोहान मार्ग पर सामने से आ रही अन्य बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर रिसौली निवासी एक युवक सवार था। हादसे में कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्होंने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। परमजीत और सत्यवीर भी घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन



गंगा स्नान कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
- रफीनगर-खितौरा मार्ग पर असौली के पास हुई घटना
- दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। रफीनगर-खितौरा मार्ग पर स्थित गांव अहमदनगर असौली के पास सोमवार की शाम करीब तीन बजे सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव बालाकिशनपुर निवासी नेमपाल सिंह पुत्र सोहनपाल अपनी पत्नी किताबश्री (45) के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रफीनगर-खितौरा मार्ग पर गांव अहमदनगर असौली के पास उनकी बाइक बराबर में चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

टक्कर लगने से किताबश्री बाइक से नीचे गिर गईं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed