फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father and uncle died before daughter naming ceremony in Budaun

Budaun: बेटी के नामकरण संस्कार से पहले पिता और चाचा की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

Thu, 18 May 2023 01:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 01:19 PM IST
सार

गांव बजरमैरी निवासी युवक अपने चचेरे भाई के साथ बेटी के नामकरण संस्कार का सामान खरीदने गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मूसाझाग क्षेत्र में नई सड़क के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Father and uncle died before daughter naming ceremony in Budaun
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चेचेरे-तहेरे भाई थे। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। 

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बजरमैरी निवासी 35 वर्षीय अमर पाल अपनी बेटी के नामकरण संस्कार की तैयारियों के बीच बुधवार को अपने चचेरे भाई 24 वर्षीय नारायण के साथ दातागंज में खरीदारी करने गया था। दोनों भाइयों ने जरूरी सामान खरीदा। इसके बाद दोनों रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। 

विज्ञापन

बेटी की होना था नामकरण संस्कार 

इसी दौरान मूसाझाग क्षेत्र में नई सड़क के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमरपाल की बेटी का बृहस्पतिवार को नामकरण संस्कार होना था। इस वजह से वो अपने चचेरे भाई के साथ जरूरी सामान खरीदने गया था। 

यह भी पढ़ें- प्रेमी से कराई पति की हत्या: बोली थी- उसे मार दो, तब रहूंगी साथ; कॉल डिटेल से खुला पत्नी का खौफनाक राज

एक ही परिवार में दो मौत होने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एसओ मूसाझाग शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed