{"_id":"691065bd17ebe745ef0ab622","slug":"father-and-son-killed-in-road-accident-in-budaun-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; रिश्तेदारी में जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; रिश्तेदारी में जा रहे थे दोनों
Sun, 09 Nov 2025 03:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Nov 2025 03:28 PM IST
सार
बदायूं के सहसवान-बिसौली मार्ग पर शनिवार शाम हादसा हो गया। गांव सुल्तानपुर के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी में गोदभराई की रस्म में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र वाल्मीकि और अजय कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के सहसवान-बिसौली मार्ग पर सुल्तानपुर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर तो पिता की सैफई ले जाते समय मौत हो गई। वह बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली के रहने थे। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव रिसौली निवासी धर्मेंद्र वाल्मीकि (47 वर्ष) अपने बेटे अजय कुमार (18 वर्ष) के साथ बाइक से भांजे की गोदभराई में शामिल होने सहसवान जा रहे थे। मृतक के दूसरे बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उनके फुफेरे भाई की गोदभराई की रस्म सहसवान में थी। पिता व छोटा भाई बाइक से वहां जाने को घर से गए थे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर गांव के पास हुआ हादसा
शनिवार शाम सहसवान-बिसौली मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उनको इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर परिवार व रिश्तेदारी में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को पिता-पुत्र के शव घर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। उधर, पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया है।