फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father and son assaulted in dispute over a path; case registered against three individuals.

Budaun News: रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट

Wed, 22 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Father and son assaulted in dispute over a path; case registered against three individuals.
बिल्सी। गांव गिरधरपुर में रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गिरधरपुर निवासी तालेवर पुत्र रोशनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह जुलाई की शाम करीब छह बजे गांव के ही धर्मवीर, क्रांति और रक्षपाल पुत्रगण तेजपाल ने रास्ते के विवाद को लेकर उनके पुत्र हरिओम के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। आरोप है कि जब वह बेटे को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर गाली-गलौज की। घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि उपचार कराने के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तालेवर की तहरीर के आधार पर धर्मवीर, क्रांति और रक्षपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि रास्ते के विवाद में मारपीट की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed