फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   father and paternal uncle of the murder accused have encroached pond land in budaun

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के पिता और ताऊ ने तालाब की 24 बीघा भूमि पर किया कब्जा, एक और मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Mar 2026 10:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 10:42 PM IST
सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजनों की करतूतें लगातार सामने आ रही हैं। जांच में पता चला है कि अजय के पिता और ताऊ ने तालाब की 24 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
father and paternal uncle of the murder accused have encroached pond land in budaun
आरोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुई दो अफसरों की हत्या के बाद प्रशासन अब आरोपियों और उनके परिजनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह और ताऊ राकेश सिंह पर ग्राम समाज की 24 बीघा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे पाटने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में राजस्व विभाग ने विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


लेखपाल हेम सिंह की ओर से दायर शिकायत के आधार पर सोमवार को दातागंज तहसीलदार न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम स्तर पर की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि ग्राम समाज के तालाब की भूमि को व्यवस्थित तरीके से पाटकर कब्जा किया गया था। यह जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए चिन्हित थी, जिसे अवैध रूप से समाप्त कर निजी उपयोग में लाने की कोशिश की गई। जांच रिपोर्ट सामने आते ही राजस्व विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चल रही जांच से सामने आ रहे मामले
दोहरे हत्याकांड के बाद से प्रशासन लगातार आरोपी और उससे जुड़े लोगों की संपत्तियों, गतिविधियों और संभावित अवैध कब्जों की जांच कर रहा है। हाल ही में आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों में भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इन आरोपियों के खिलाफ जमीन कब्जेदार के और मामले भी दर्ज हो चुके हैं। इस प्रकरण में तहसील में तीसरा व बिजली व मूसाझाग थाने में मिलाकर अब तक दस केस दर्ज हो चुके हैं।

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की तालाब की 24 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर सैजनी गांव के राजेश सिंह व उनके भाई राकेश सिंह के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा क्षेत्रीय लेखपाल ने दर्ज कराया है। जल्द ही मौके पर अभियान चलाकर भूमि को खाली कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed