{"_id":"58cd39504f1c1b277532a803","slug":"fast-passenger-will-not-stop-at-kachla-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला ब्रिज पर नहीं रुकेगी फास्ट पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला ब्रिज पर नहीं रुकेगी फास्ट पैसेंजर
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेंन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बरेली-कासगंज रूट पर मकरंदपुर में बना नया स्टॉपेज
-कछला में स्टॉपेज खत्म होने से उझानी वाले परेेेशान
बरेली-कासगंज ब्राडगेज लाइन पर नई ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने के बाद भी कछला कसबे के लोगों को निराशा हाथ लगी है। मीटरगेज लाइन पर गंगा पुल पर रुकने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन चार दिन से नहीं रुक रही है। हालांकि रेलवे ने रूट पर मकरंदपुर पर नया स्टॉपेज घोषित कर दिया है लेकिन कछला वाले आहत हैं। इसलिए भी कि कछला ब्रिज पर पहले भी चढ़ने-उतरने वाली सवारियों की संख्या अधिक रहती थी।
बरेली-कासगंज ब्राडगेज लाइन पर नई ट्रेनों के संचालन से पहले जो समय सारणी रेलवे स्टेशनों और हॉल्टों पर चस्पा की गई, उसमें कछला ब्रिज का नाम शामिल नहीं था। पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज तो मीटरगेज लाइन के शेड्यूल के अनुरूप रहा था लेकिन ब्रिज पर फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज नहीं होने से कछला के लोगों के साथ साधु-संतों को भी कमी खली। रेलवे ने कछला कसबे के हॉल्ट पर फास्ट पैसेंजर स्टॉपेज रखा है। पहले इस हॉल्ट पर फास्ट पैसेंजर नहीं रुका करती थी।
महात्मा हरीओम दास शास्त्री कहते हैं कि ब्रिज पर फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज नहीं देकर रेलवे ने स्नानार्थियों समेत उन लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है जो किसी पर्व पर एक दिन पहले जीवनदायनी के तट पर पहुंचते रहे हैं। कसबे वालों का यहां तक कहना है कि रेलवे के इस फैसले से अघोषित पर्यटक स्थल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि रेलवे ने बरेली-कासगंज रूट पर इस बार मकरंदपुर स्टेशन पर फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज घोषित किया है। मकरंदपुर स्टेशन पर बरेली के आंवला कसबे की सवारियों को आवाजाही अधिक रहती है।
विज्ञापन
मकरंदपुर में रुकने लगी है आगरा फोर्ट एक्सप्रेस
उझानी। बरेली-कासगंज ब्राडगेज लाइन पर मकरंदपुर में फास्ट पैसेंजर के साथ रेलवे ने आगरा फोर्ट का ठहराव दिया है। मीटरगेज लाइन के दौरान आगरा फोर्ट मकरंदपुर में नहीं रुका करती थी। मकरंदपुर में आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज के पीछे रेलवे का तर्क रहा कि वहां के लोगों को लंबी दूरी तय करने के लिए बरेली या फिर बदायूं पहुंचकर रिजर्वेशन कराने पड़ते थे।
कछला ब्रिज पर फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज कम किया गया है। ब्रिज के स्थान पर हॉल्ट को फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज बनाया गया है। फिलहाल सवारियों की तादाद पर गौर किया जा रहा है। विभाग ने जरूरी समझा तो ब्रिज पर फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज बना दिया जाएगा।
-चंद्रचूड़ सिंह, एएसएम