{"_id":"699622f4ca6621bca707a3c1","slug":"farmers-will-not-be-able-to-avail-the-benefits-of-schemes-from-april-1-if-they-do-not-register-themselves-as-farmers-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157608-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर एक अप्रैल से किसानों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर एक अप्रैल से किसानों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ
Thu, 19 Feb 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक जनपद के सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर आगामी एक अप्रैल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं कृषि व संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने यदु शुगर मिल बिसौली से पिछले वर्ष के गन्ना भुगतान की जानकारी मांगी। सहायक गन्ना समिति सचिव ने बताया कि 28 फरवरी तक बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
खाद्य एवं रसद विभाग के वैभव कुमार ने जनपद के सरकारी क्रय केंद्रों पर बाजरा व धान खरीद की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि ने सब्जी फसलों के बीजों पर अनुदान के संबंध में विस्तार से बताया। प्रतिनिधि जिला अग्रणी प्रबंधक पीएनबी ने किसानों को केसीसी योजना की जानकारी दी। किसानों ने नाधा फीडर की 1.5 किमी विद्युत लाइन की समस्या उठाई, इसपर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ने सर्वे कराकर कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।