फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers' Welfare rally BJP continued success

किसान कल्याण रैली की सफलता को जुटे भाजपाई

Wed, 17 Feb 2016 08:34 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 17 Feb 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Welfare rally BJP continued success

विज्ञापन
 बरेली में 28 फरवरी को होने वाली किसान कल्याण रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस रैली की सफलता को भाजपा ने ताकत झोंक दी है। रैली की ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह आज यहां पहुंचे। उन्होंने जिले भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर साफ किया कि यह रैली 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगी।
बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए जो फसल बीमा का तोहफा दिया है उससे देश के किसानों का जो सपना था वह अब साकार होगा। देश का किसान अब प्राकृतिक आपदाएं झेलता रहा है। आगामी समय में फसल बीमा के माध्यम से उसको पूरा लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि रैली की सफलता को क्षेत्र के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि रैली की सफलता को पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बदायूं से भारी संख्या में किसान और कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। कहा कि यह रैली विधानसभा चुनाव की भी दिशा तय करेगी। इसलिए हर कार्यकर्ता-पदाधिकारी पूरे मनोयोग से रैली को सफल बनाने में जुट जाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने दावा किया कि जिले से करीब 50 हजार लोग रैली में शामिल होंगे। इसके लिए सभी मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 19 फरवरी तक सभी मंडलों की बैठकें भी हो जाएंगी। इस मौके पर पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भगवान सिंह शाक्य, जितेंद्र यादव, उमेश राठौर, जितेंद्र सक्सेना, दीपमाला गोयल, मनोज मसीह, सीमा राठौर, अशोक भारती, राणा प्रतापसिंह, नेकपाल,  अजीत वैश्य, रविंद्र पाल सिंह, राजेश्वर पटेल, रामवीर सिंह, दुर्गेश वाष्र्णेय, विवेक, शारदेंदु पाठक, मेजर कैलाससागर, सरिता रस्तोगी, राहुल,  राजीव गोयल, अजय, सुधीर श्रीवास्तव,मनोज मोदी, गिरीशपाल सिंह, देवपाल सिंह, रामवीर, नत्थू लाल,राकेश दीक्षित, ताराचंद्र कश्यप, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed