फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers Welfare Minister of the state reached a successful rally

किसान कल्याण रैली सफल बनाने पहुंचे प्रदेश मंत्री

Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers Welfare Minister of the state reached a successful rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को बरेली में होने वाली किसान कल्याण रैली को सफल बनाने के लिए जिले में भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह ने डेरा डाल लिया है। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क भी किया। साथ ही रैली संयोजक प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर सभी पदाधिकारियों की बैठक लेकर रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

रामप्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से जनता के हित के काम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर आदि को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन कराया है। प्रधानमंत्री की बरेली में होने वाली रैली वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों की दशा एवं दिशा तय करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि पीएम मोदी के बरेली आने की खुशी में जिले के कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रैली संयोजक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि हम लोगों का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव एवं बूथ से किसान और आमजन रैली में पहुंचें। इस दौरान अजीत वैश्य, रविंद्रपाल सिंह, अशोक भारती, शारदेंदु पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीमा चौहान ने किया भी किया संपर्क
भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री सीमा चौहान ने कई गांवों में लोगों से जनसंपर्क किया। साथ ही पीएम मोदी द्वारा लागू कराई गईं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वास्थ्य कार्ड, कृषि विकास योजना जैसे तमाम कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। चौहान के साथ अशोक तोमर, पीसी शर्मा, मुकेश, खुशीराम, अंकित, राजू आदि ने सतेती, बधौली, सुंदरनगर, महमदगंज, गडऱपुरा आदि गांवों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed