फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers stopped the construction work of Ganga Expressway in Daharpur

Budaun News: डहरपुर में किसानों ने रुकवाया गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण

Sat, 12 Apr 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the construction work of Ganga Expressway in Daharpur
काम बंद करवाने के बाद विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव डहरपुर के पास किसानों ने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि उनकी भूमि तो अधिग्रहीत कर ली गई है, लेकिन मुआवला नहीं दिया गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आश्वासन दिया। कहा कि मंगलवार को भुगतान कर दिया जाएगा तो किसानों शांत हुए।
विज्ञापन

दातागंज के गांव डहरपुर के पास से गंगा एक्सप्रेस के उतार-मार्ग का निर्माण हो रहा है। इसमें डहरपुर और बिहारीपुर गांव के किसानों की करीब पौने चार सौ बीघा जमीन का अधिग्रहण किया गया है। काफी समय गुजर जाने के बाद भी अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए दोनों गांवों के किसान गंगा-एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को रुकवाकर प्रदर्शन करने लगे। वहां पर ढाई सौ बीघा जमीन डहरपुर गांव की और करीब सवा सौ बीघा बिहारीपुर की है। लेखपाल आरिफ अली ने आश्वासन दिया कि उनकी अधिग्रहण राशि आ चुकी है। अवकाश के कारण अब भुगतान अब मंगलवार को किया जाएगा। लेखपाल के समझाने पर किसान मान गए और चले गए। एक्सप्रेस-वे का निर्माण रुकवाने वाले किसानों में मुनेश्वर, प्रभात सिंह, रघुनाथ सिंह, अजय चौहान आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed