फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmers protest for railway crossing

‘हल्ला बोलो फाटक खोलो’ पर अडिग रहे किसान

Thu, 05 Feb 2015 12:05 AM IST
बिनावर (बदायूं)।
बिनावर (बदायूं)। Updated Thu, 05 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर बिहार में हुई ग्रामीणों की वार्ता में रेलवे कॉसिंग का मुद्दा गर्माया, लेकिन निर्णय फिर भी नहीं निकला। घंटे भर चली वार्ता के दौरान दर्जन भर गांव के एकत्र हुए किसान कॉसिंग बंद न किए जाने पर अडे़ रहे। उन्होंने फाटक बंद करने का विरोध जताया। कहा, वह किसी भी हाल में कॉसिंग बंद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को थाना परिसर में हुई जिला और रेल अफसरों की मीटिंग के बाद चार फरवरी को किसानों ने रेल अफसरों की ओर से दिए गए विकल्प पर मासिक बैठक में वार्ता कर निर्णय लेने की बात कही थी। तय तिथि के अनुसार बुधवार को रेलवे कॉसिंग के पास भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सहित करीब सैकड़ों ग्रामीण भी एकत्र हुए। फाटक को लेकर वार्ता की गई। सभी ने एक राय होकर कॉसिंग बंद कराए जाने का विरोध जताया। बैठक में भाकियू नेताओं ने कहा कि फाटक बंद होने से दूरी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। इससे आगे चलकर समस्या और गंभीर हो सकती है। लिहाजा इस मुद्दे पर जब गांव वालों से राय मांगी गई तो सभी ने फाटक बंद करने का विरोध जताना शुरू कर दिया और कॉसिंग बंद न किए जाने पर अडिग रहे। बैठक में हल्ला बोलो, फाटक खोलों का भी नारा बुलंद किया गया। भाकियू नेताओं ने कहा कि फाटक को बंद नहीं होने देंगे, इसके लिए जिला प्रशासन से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान धीरेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, धर्मपाल चौधरी, सौदान सिंह, नरेंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, साबिर अली, निसार, कल्लन मियां आदि मौजूद रहे।

11 को डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
बिनावर। कॉसिंग के मुद्दे पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने 11 फरवरी को डीएम कार्यालय का घेराव करने का भी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वह कॉसिंग जैसे ज्वलंत समस्या को लेकर डीएम से मिलेंगे। साथ ही कार्यालय का घेराव करते हुए इस समस्या पर सामाधान निकाले जाने की मांग करेंगे। कहा, कि अगर उनको बेवजह परेशान किया जाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम दफ्तर पर भाकियू ने दिया धरना
बदायूं। भूमाफियों द्वारा दातागंज क्षेत्र की ढाई हजार एकड़ जमीन पर कब्जा किए जाने के विरोध में बुधवार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। डीएम दफ्तर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह और  बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा जब तक जिला प्रशाशन इस पर कोई ठोस निर्णय लेते हुए कार्रवाई नहीं करता है, धरना जारी रहेगा। उन्होंने खाद सहित अन्य मुद्दे भी उठाए। इस मौके पर तेज पाल सिंह यादव, स्वतंत्रपाल सिंह, मलखान, सुरेश, पप्पू, महीपाल, रामबाबू, रामभरोसे, लेखराज, साधू आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed