फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers last year Will get twice the seed

किसानों को पिछले साल  से दोगुना बीज मिलेगा

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers last year Will get twice the seed
ertg - फोटो : Getty Images
यूपी डास्प को मिला 315 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई का लक्ष्य
विज्ञापन

किसानों के लिए खरीफ फसल के बीज का लक्ष्य आ चुका है। इस बार जिले में खरीफ फसलों के लिए 315 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई  करने का लक्ष्य यूपी डास्प को प्राप्त हुआ है। पिछली साल की अपेक्षा इस बार बीज का लक्ष्य शासन ने बढ़ा कर दोगुना कर दिया है। वहीं जिला परियोजना प्रबंधक यूपी डास्प कहना है कि पिछले वर्ष लक्ष्य भी कम था और किसानों को बीज उपलब्ध कराने में भी देर हो गई थी। इस वजह से किसान को बीज नही मिल पाया, लेकिन इस बार किसानों को बीज मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। बीज लेने के लिए किसान को विभाग की वेबसाइट पर अपना ब्यौरा ऑनलाइन कराना होगा। 

लक्ष्य के मुताबिक, एक गांव के लिए केवल 10 हेक्टयर क्षेत्रफल के हिसाब से बीज दिया जाना है। इसके लिए कलस्टर यानी 10 लोगों का समूह बना कर बीज विभाग की ओर से दिया जाएगा। किसान की ओर से बीज लेने पर कृषि विभाग फसल की जांच करेगा, अगर किसान शासन से लिए गए बीज को खेत में नही बोएगा तो विभाग रिकवरी करा कर उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। बीज बोने के लिए किसानों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हालांकि अब तक इस बारे में विभाग को जानकारी प्राप्त नही हुई है। जिला प्रबंधक यूपी डास्प एके मिश्रा ने बताया किसान उर्द, मूंग, मक्का, बाजरा, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन और तिल का बीज ले सकते हैं। इसके लिए किसान, खतौनी, आधार कार्ड, बैंक की पास बुक और खसरा के इंतखाब के साथ आनलाइन आवेदन कराने के बाद मूल कॉपी यूपी डास्प कार्यालय जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed