फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers IFFCO Center furore

किसानों का इफको सेंटर पर हंगामा

Thu, 05 Feb 2015 11:24 PM IST
उझानी
उझानी Updated Thu, 05 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers IFFCO Center furore
मंडी समिति परिसर स्थित इफको के सेंटर पर वितरण को पहुंची यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को आपाधापी मच गई। किसानों और पल्लेदारों में घक्का मुक्की के साथ नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा भी होता रहा।
विज्ञापन

इफको के सेंटर पर सुबह में यूरिया का ट्रक पहुंचा तो पहले से ही लाइन में लगे किसान बेकाबू हो गए। किसान बही जमा करके पर्चियां हासिल करने के लिए किसानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। पल्लेदारों ने हस्तक्षेप किया तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सेंटर का घेराव कर लिया। कुछेक किसानों ने पल्लेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। हंगामा होता देख सेंटर प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कोतवाली फोन करके पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

सेंटर प्रभारी ने बताया कि 30 टन यूरिया मिली थी जिसे बांटने से पहले ही किसान धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस के हस्तेक्षप से किसानों की फिर से लाइन लगवाई गई, तब कहीं वितरण शुरू हो पाया। बता दें कि सेंटर पर आठ दिन में तीन बार हंगामा हो चुका है। पिछले दिनों गुस्साए किसानों ने हाईवे पर जाम भी लगा दिया था। इधर, किसानों में राजपाल और श्याम लाल ने बताया सेंटर पर यूरिया तो आती है, लेकिन वितरण में मनमानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेडी की पंचायत में आंदोलन की चेतावनी
उझानी
। बहुजन किसान दल की बृहस्पतिवार को मंडी समिति परिसर में पंचायत हुई। जिला महासचिव सत्यवीर सिंह यादव ने सेंटर इंचार्ज की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि वह पल्लेदारों के जरिए किसानों का आर्थिक शोषण करा रहे हैं। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में दीनदयाल, राजेश कुमार, पानसिंह, पृथ्वीराज, रमाशंकर, गोदपाल, कुंवरपाल, प्रेमचंद्र, मोरपाल, भगवान दास और संजीव सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed