{"_id":"63ed31b2d4ce9bb7930a87d7","slug":"farmers-created-ruckus-at-the-purchase-center-due-to-non-weighing-of-sugarcane-badaun-news-c-4-1-65250-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: गन्ने की तौल न होने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: गन्ने की तौल न होने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा
विज्ञापन
(15 बीडीएन-27) मूसाझाग में यदु शुगर मिल कांटे के बाहर हंगामा करते किसान।संवाद
- हंगामे की सूचना पर पहुंचे एरिया मैनेजर के आश्वासन पर शांत हुए किसान
मूसाझाग। क्षेत्र के आमगांव पर संचालित गन्ना क्रय केेंद्र पर पिछले पांच दिनों से गन्ने की तौल न होने से आक्रोशित किसानों ने यहां हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एरिया मैनेजर ने किसानों को समझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि अब रोजाना गन्ने की तौल की जाएगी। आमगांव के पास यदु शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। यहां सैकड़ों की संख्या में रोजाना किसान अपना गन्ना लेकर पहुंचते हैं। मगर, पिछले पांच दिनों से क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल न होने की वजह से बुधवार शाम को किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी समेत मिल प्रबंधक को भी फोन से अवगत कराया था। इसके बाद भी उनकी समस्याओं को नहीं सुना गया। उन्होंने कहा कि अब वह अपना गन्ना यदु शुगर मिल को न देकर दूसरी चीनी मिल तक गन्ना पहुंचाएंगे।
किसान काफी देर तक क्रय केंद्र पर हंगामा करते रहे। हंगामे की सूचना पर गन्ना मिल प्रबंधक अनिल कुमार, एरिया मैनेजर अमित माना, राम पाल गंगवार क्रय केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर किसानों को शांत किया। इस मौके पर अंकित राठौर, विक्की, राजेंद्र सिंह, बेचे सिंह, चंद्रपाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।