फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers consider new techniques of cultivation

खेती की नई तकनीक पर गौर करें किसान

Sun, 20 Mar 2016 12:27 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers consider new techniques of cultivation
किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने की वैज्ञानिकों की प्रशंसा
विज्ञापन

 कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगे किसान मेला और गोष्ठी में किसानों को खेती के फायदेमंद तौर-तरीके बताए गए। एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने किसानों के उत्थान से जुड़ीं प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं तो वैज्ञानिकों ने किसानों से अहम मुद्दों पर संवाद किया। कहा कि खेती की नई तकनीक का इस्तेमाल करने से ज्यादा फायदा होगा।
कृषि विज्ञान केंद्र किसान मेला का उद्घाटन दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने किसान गोष्ठी का फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि खेती करने के पुराने तरीकों से ज्यादा फायदा नहीं होनेे वाला है। खेती से अधिक पैदावार लेने के लिए किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर भी गौर करना चाहिए। कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक ही फसलों को कीट से बचाने और अच्छी उपज लेने की सही जानकारी रखते हैं। केवीके के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने किसानों को बेहतर सुविधा महैया कराने के लिए शुरू किए गए प्रयासों को लेकर किसानों से बात की। कहा कि मौजूदा समय में खेती आर्थिक संपन्नता का सबसे अच्छा साधन बन गया है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के इंचार्ज डॉ. एसबी सिंह और अशोक कुमार चौबे ने गेहूं और अनाज की कई नई प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. संजय कुमार, आनंद प्रकाश, विमल कुमार सिंह, एसपी सिंह और फूलचंद्र आदि वैज्ञानिकों ने किसानों से खेती की नई तकनीक को लेकर संवाद बनाया। किसानों को कृषि साहित्य भी भेंट किया गया। केवीके अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रगतिशील किसानों में शामिल कुंवर राजेश कुमार सिंह ने किसानों की समस्याओं को उठाया। कृषि वैज्ञानिकों ने दर्जा राज्यमंत्री और इफ्को के वरिष्ठ प्रबंधक को कृषि वैज्ञानिकों ने प्रक्षेत्र का निरीक्षण भी कराया। किसानों में शामिल बीकेडी के जिला महासचिव सत्यवीर यादव ने मैथा की फसल को लेकर सवाल पूछे। उनके सवाल पर वैज्ञानिकों ने खेती के पोषक तत्वों के बारे में किसानों को जानकारी मुहैया कराई गई। इस मौके पर सपा नेता सुरेशपाल सिंह चौहान, डॉ. अरुण कुमार जादौन, सीपी पांडेय, पीवी सिंह, राजकमल गुप्ता, रमेश सिंह और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed