फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer's body found lying in the field, fear of death due to electric shock

Budaun News: किसान का खेत में पड़ा मिला शव, करंट लगने से मौत होने की आशंका

Thu, 26 Sep 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found lying in the field, fear of death due to electric shock
साबिर खां का फाइल फोटो।
उसावां। किसान का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला। पैर में जले होने का निशान होने से पुलिस करंट लगने की बात कह रही है। शव पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र क गांव रिठिया निवासी साबिर खां (60) मंगलवार दोपहर खेत से पशुओं को चारा लाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा। परिजन ने देर शाम तलाश शुरू की। बुधवार सुबह लोगों ने खेत में साबिर का शव पड़ा देखा। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। भतीजे आतिफ का कहना है कि साबिर के पैर व सिर में चोट है। जहां शव मिला है उससे करीब 200 मीटर दूरी पर एक खेत में तार लगा है। अगर करंट वहां लगता तो साबिर 200 मीटर दूर चलकर कैसे आते। वहीं, पुलिस करंट लगने के कारण मौत होने की बात कह रही है। साबिर के पांच बच्चे हैं। इसमें दो बेटे, तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी एक साल की है।
विज्ञापन




किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। केके तिवारी, सीओ दातागंज

साबिर खां का फाइल फोटो।

साबिर खां का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed