{"_id":"661ad2e93e6f99960308cd74","slug":"farmers-body-found-in-the-field-suspicion-of-murder-badaun-news-c-123-1-sbly1004-117032-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
छत्रपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
बिसौली/दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह 55 वर्षीय किसान छत्रपाल का शव खेत में मिला। परिजनों के मुताबिक पड़ोसी खेत मालिक उन्हें बुलाकर ले गया था। दोनों ने खेत पर जमकर शराब पी थी। रात में छत्रपाल का बेटा खेत पर पहुंचा था लेकिन ज्यादा नशा होने की वजह से वह पिता को घर नहीं ला सका। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
ग्राम परसिया निवासी किसान छत्रपाल के नाम ज्यादा जमीन नहीं थी, लेकिन वह दूसरों की जमीन लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके बेटे विशु ने बताया कि शुक्रवार शाम पड़ोसी खेत मालिक उनके घर आया था। वह छत्रपाल को बुलाकर ले गया था। इससे पहले उन्होंने जितेंद्र के यहां दावत खाई थी। वहां भी शराब पी थी।
इसके बाद पड़ोसी खेत मालिक ने छत्रपाल को अपने खेत पर ले जाकर शराब पिलाई। इससे छत्रपाल को ज्यादा नशा हो गया। रात करीब 11 बजे पड़ोसी खेत मालिक ने छत्रपाल के बेटे विशु को फोन किया। इस पर 11:45 बजे विशु खेत पर पहुंचा तो छत्रपाल बहुत ज्यादा नशा होने की वजह से घर जाने की स्थिति में नहीं थे। इस पर पड़ोसी खेत मालिक ने कहा कि यहीं सोने दो। सुबह नशा उतरेगा तो खुद घर चले जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 6:45 बजे विशु खेत पर पहुंचा तो वहां पड़ोसी खेत मालिक नहीं था। उसके पिता की चारपाई पर लाश पड़ी थी। उसकी सूचना पर परिवार और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हृदयाघात बताई गई है।
किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट से होना बताई गई है। वह शराब पीने का आदी भी था। मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी