फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer's body found hanging at former village head's tubewell

Budaun News: पूर्व प्रधान के ट्यूबवेल पर लटका मिला किसान का शव

Wed, 21 Oct 2026 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging at former village head's tubewell
सूरजपाल। फाइल फोटो
आसफपुर। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर में मंगलवार की सुबह किसान सूरजपाल (55) का शव संदिग्ध अवस्था में गांव के पूर्व प्रधान के ट्यूबवेल पर लटका मिला। पूर्व प्रधान इनके परिवार से ही जुड़े बताए गए हैं। उनका खेत भी पास में ही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश के ट्यूबवेल पर उनका शव गाटर से अंगोछे के सहारे लटका मिला। करीब 400 मीटर दूर उनकी बाइक का टूटा हुआ इंडिगेटर और बंद पड़ा मोबाइल फोन मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के बड़े बेटे दयाशंकर ने बताया कि उनके पिता सोमवार अपराह्न 2.00 बजे रामपुर जिला के थाना शाहबाद में गांव नादर गए थे। वहां उनकी मामी की मृत्यु हो गई थी। शाम सात बजे तक वह नहीं लौटे तो वहां फोन कर पूछा गया।
विज्ञापन

पता चला कि वह वहां से चले आए हैं। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। सूरजपाल खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। उनके चार लड़के और दो लड़कियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पीके शर्मा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

सूरजपाल। फाइल फोटो

सूरजपाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed